हनोता डैम क्षेत्र बनेगा आधुनिक पर्यटन केंद्र, 20 करोड़ की परियोजना को मिली मंजूरी

खुरई: खुरई क्षेत्र के विकास को नई पहचान दिलाने की दिशा में हनोता डैम क्षेत्र को आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह की पहल पर तैयार की गई महत्वाकांक्षी पर्यटन परियोजना को अब स्वीकृति मिल गई है। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से हनोता डैम के समीप लगभग 25 एकड़ क्षेत्र में पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, नगरीय प्रशासन मंत्री रहते हुए भूपेंद्र सिंह ने हनोता डैम क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने की दूरदर्शी योजना तैयार कराई थी। परियोजना के तहत क्षेत्र में आधुनिक सुविधाओं से युक्त गेम जोन, आकर्षक पार्क, दर्शनीय स्थल, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, बैठने एवं भ्रमण की सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
परियोजना पूरी होने के बाद हनोता क्षेत्र स्थानीय नागरिकों के लिए मनोरंजन और पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनेगा। साथ ही आसपास के जिलों और क्षेत्रों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी यह विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।
क्षेत्रवासियों ने इस परियोजना को खुरई के विकास की दिशा में ऐतिहासिक पहल बताते हुए भूपेंद्र सिंह के प्रयासों की सराहना की है। लोगों का कहना है कि पर्यटन क्षेत्र विकसित होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और क्षेत्र की सामाजिक व आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति मिलेगी।

Next Post

सड़क हादसा ट्रक और हाईवा की जोरदार भिड़ंत में एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Thu May 28 , 2026
कटनी: जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नैगवां पुलिया के समीप आज (28 मई) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ सुबह करीब 8 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक और हाईवा के बीच इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस […]

You May Like