6 दिन बाद पकड़ाया मगरमच्छ, वन विभाग ने सुरक्षित परियट नदी में छोड़ा

जबलपुर। सामान्य वन मंडल जबलपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र पनागर अंतर्गत ग्राम भरदा के द्वारका परिसर के समीप जलभराव वाले खाली प्लॉट में गत 5 तारीख को देखे गए मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने 6 दिन बाद शुक्रवार को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर परियट नदी में उसके प्राकृतिक रहवास में छोड़ दिया।

विदित हो कि मानसून के दौरान परियट नदी एवं नहर के तेज बहाव के कारण यह मगरमच्छ बहकर रिहायशी क्षेत्र के जलभराव वाले स्थान पर पहुंच गया था। जिसके बाद सूचना मिलते ही वन परिक्षेत्र अधिकारी सौरभ शर्मा के दिशा-निर्देशन में 12 सदस्यीय विशेष रेस्क्यू दल गठित किया गया। दल में वनपाल शैलेश गौतम, वनरक्षक नितेश नामदेव, सुमित मिश्रा, सफदर खान सहित अन्य सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।

क्षेत्र में अधिक पानी और झाड़ियां होने के बावजूद रेस्क्यू टीम ने विगत 5 तारीख से शुक्रवार तक लगातार दिन-रात गश्ती कर मगरमच्छ की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए रखी, ताकि रहवासियों में किसी प्रकार का भय न रहे और वन्यजीव को भी कोई नुकसान न पहुंचे। फिर शुक्रवार को जलस्तर कम होते ही टीम ने सुनियोजित रणनीति के तहत मगरमच्छ को बिना किसी चोट के सुरक्षित पकड़ा और विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत परियट नदी में सकुशल अवमुक्त कर दिया।

Next Post

सांसद निधि का पैसा खाते में, फिर भी तिरपाल के नीचे बुजुर्ग की अंतिम विदाई; पलेरा में व्यवस्था लाचार

Fri Sep 11 , 2026
पलेरा। मानवता को शर्मसार करने वाला मामला पलेरा जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम सैपुरा से सामने आया है। गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं होने के कारण 62 वर्षीय हल्काई अहिरवार का शुक्रवार सुबह बरसात के बीच तिरपाल के नीचे अंतिम संस्कार करना पड़ा। जिस व्यक्ति ने पूरी जिंदगी गांव […]

You May Like