सिंघार ने ईडी अधिकारियों के तबादले पर उठाए सवाल

सिंघार ने ईडी अधिकारियों के तबादले पर उठाए सवाल

भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कथित परिवहन घोटाले की जांच के बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के दो अधिकारियों के तबादले को लेकर सवाल उठाए हैं।

श्री सिंघार ने एक्स पोस्ट में कहा, ‘करोड़ों के परिवहन घोटाले को दबाने का खेल शुरू! आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के पास मिले करोड़ों के सोने और नकदी की जांच पूरी होने से पहले ही ईडी के दो अफसरों का तबादला होना सामान्य नहीं लग रहा! इसे भले ही सामान्य प्रक्रिया बताया जा रहा हो, लेकिन हकीकत में यह बड़े मगरमच्छों को बचाने की शुरुआत है। क्या अफसरों के ट्रांसफर से जांच में गति आएगी? या फिर बड़े मगरमच्छों को बचाने का खेल यूं ही चलता रहेगा?’

उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की ‘डबल इंजन सरकार’ दिल्ली से भोपाल तक घोटालों को दबाने में लगी है।

राज्य में कथित परिवहन घोटाला इन दिनों लगातार सुर्खियों में है। ईडी इसकी जांच कर रही है। इसके मुख्य किरदार बताए जा रहे परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा से लगातार पूछताछ जारी है।

Next Post

गुप्ता के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे यादव

Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज दिल्ली प्रवास पर रहते हुए दिल्ली की नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और अन्य मंत्रियों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। डॉ यादव सुबह 11 बजे दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके […]

You May Like