तेज रफ्तार बस लिंबोदी गेट के पास पेड़ से टकराई, 6 यात्री घायल

इंदौर: महाराष्ट्र से इंदौर आ रही एक यात्री बस बुधवार सुबह तेजाजी नगर क्षेत्र के लिंबोदी में अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई. हादसे में छह यात्री घायल हुए हैं. राहगीरों और पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गयातेजाजी नगर थाना प्रभारी देवेंद्र मरकाम ने बताया कि हादसा सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच लिंबोदी गेट के पास हुआ. बस महाराष्ट्र ्र से इंदौर की ओर आ रही थी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बस की रफ्तार अधिक थी.

इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर के बाद आसपास मौजूद राहगीर मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद की. पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा. घायलों को गंभीर चोटें नहीं आई हैं. हादसे के बाद पुलिस ने बस को जब्त कर लिया. यात्रियों को दूसरी बस की व्यवस्था कर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया. पुलिस ने चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है

Next Post

​सीएम डॉ यादव ने ओंकारेश्वर में एकात्मता का संदेश और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मप्र में आने पर किया भव्य स्वागत

Thu Aug 27 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की पंचायातन पूजन परंपरा ‘अनेकता में एकता’ का दिव्य संदेश देती है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा भारतीय संस्कृति […]

You May Like