​सीएम डॉ यादव ने ओंकारेश्वर में एकात्मता का संदेश और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मप्र में आने पर किया भव्य स्वागत

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम में आदि गुरु शंकराचार्य की पंचायातन पूजन परंपरा ‘अनेकता में एकता’ का दिव्य संदेश देती है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर यह बात कही। उन्होंने कहा कि आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा भारतीय संस्कृति की एकात्मता और समन्वय का संदेश देती है।
वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मध्यप्रदेश की पुण्य धरा पर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री का मध्यप्रदेश आगमन प्रदेश के रक्षा क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने, रक्षा उत्पादन को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Next Post

आमजन से भेंट, वार्ता कर रहे मंत्री राकेश शुक्ला

Thu Aug 27 , 2026
भिंड: कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला आज अपने निज निवास, मेहगांव बंगले पर सभी विधानसभावासियों एवं आमजन से भेंट, वार्ता कर किसानो के साथ खाद की समस्याओं के निराकरण पर चर्चा कर रहे हैं। मेहगांव बंगला पर चर्चा का यह क्रम आज दिनभर चलेगा। उन्होंने सभी विधानसभा वासियों एवं आमजन से […]

You May Like

मनोरंजन