खेत में मिला किसान का लहूलुहान शव

भैरूंदा। ग्राम डीमावर में गुरुवार को खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान डीमावर निवासी 42 वर्षीय राजेश यदुवंशी के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार राजेश यदुवंशी रोजाना की तरह गुरुवार को खेत पर काम करने गए थे. कुछ समय बाद खेत पर उनके साथ घटना होने की सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे. प्रारंभिक जानकारी में धारदार हथियार से हमला किए जाने की बात सामने आई है. हालांकि पुलिस ने अभी घटना की पुष्टि करते हुए इसे संदिग्ध माना है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. हत्या की वजह और हमलावरों के संबंध में फिलहाल कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. एडिशनल एसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जांच में जुटी है. एसडीओपी रोशन जैन ने बताया कि मृतक के भाई ने खेत पर घटना की सूचना पुलिस को दी थी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. उन्होंने कहा कि मामला फिलहाल संदिग्ध है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.

Next Post

IMC 2026 में टेक्नोलॉजी का कमाल, लैपटॉप से मशीन कंट्रोल तो ड्रोन से खेत में छिड़काव, जानिए

Thu Oct 8 , 2026
नई दिल्ली: India Mobile Congress 2026 में 5G और 6G कनेक्टिविटी के साथ कई ऐसी तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जा रहा है, जो उद्योग और खेती जैसे क्षेत्रों में काम करने के तरीकों को बदल सकती हैं। यशोभूमि में चल रहे इस आयोजन में LiFi, एग्रीकल्चर ड्रोन और सॉयल […]

You May Like