दीपावली पर बच्चों को मिठाई एवं फलों का वितरण

बागली। दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में सनातन विचार मंच द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सनातन विचार मंच से संबंधित गुरुकुल आश्रम ग्राम पोटला, कंडिया, राजस्व कंडिया एवं बोर पड़ाव के बच्चों को संस्था के संस्थापक रविंद्र भारद्वाज द्वारा दीपावली अवसर पर मिठाई वितरित की वहीं संस्था की ओर से उपस्थित बच्चों को फलों का वितरित किये । दीप महोत्सव

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा योगाभ्यास के साथ हुई। इस अवसर पर सनातन विचार मंच स्थानीय समिति के अध्यक्ष लोकेश जैन ने बताया कि वर्षों पूर्व रविंद्र भारद्वाज द्वारा आदिवासी अंचल में सनातन विचार मंच की स्थापना की गई थी। संस्था का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार एवं अच्छे विचार देना है। आज संस्था में अध्ययन करने वाले कई बच्चे सफलता हासिल कर चुके हैं। इनमें कई बच्चे वर्तमान में शासकीय नौकरियों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, वहीं कुछ बच्चे व्यापार एवं व्यवसाय करते सात्विक जीवन जी रहे हैं।साथ ही बताया कि सनातन विचार मंच में पढ़ाई के साथ बच्चों को नशे एवं व्यसनों से दूर रहने की शिक्षा भी दी जाती है। इसी का सकारात्मक परिणाम है कि मंच से जुड़े अनेक बच्चे आज भी नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हैं। इसी अवसर पर अतिथि डॉ. सुरेंद्र मिश्रा ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी तथा जीवन में व्यसनों से दूर रहकर शिक्षा एवं अच्छे संस्कारों को अपनाने की सलाह दी।कार्यक्रम में आचार्य रतन सिंह सेंधव, दयाराम चावड़ा, कमलेश महाराज, हेमचंद जैन, डॉक्टर गंधा वलिया,महेश यादव,सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में पवन जैन एवं शुभम सेंधव ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Next Post

तिलकेश्वर महादेव गोशाला में सीएम ने गोवर्धन पूजा की  

Mon Nov 9 , 2026
उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह तिलकेश्वर महादेव गौशाला में विधि विधान से गौवर्धन पूजा की व गौ माता को गुड़ खिलाया। इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली है। इस नगरी का गौरवशाली अतीत है। उन्होने कहा कि गौवर्धन […]

You May Like