तिलकेश्वर महादेव गोशाला में सीएम ने गोवर्धन पूजा की  

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुबह तिलकेश्वर महादेव गौशाला में विधि विधान से गौवर्धन पूजा की व गौ माता को गुड़ खिलाया। इस अवसर पर डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उज्जैन भगवान श्री कृष्ण की शिक्षा स्थली है। इस नगरी का गौरवशाली अतीत है। उन्होने कहा कि गौवर्धन पूजा सनातन संस्कृति की पहचान है। यह गुरु गौरखनाथ के नाम पर की जाती रही है। सनातन धर्मावलंबी दीपावली का त्यौहार गौधन का पूजन कर मनाते है। समय की आवश्यकता है कि गौमाता की पूजा के साथ गौमाता से निजी रूप से भी जुड जाए, प्रत्येक व्यक्ति गौमाता को पाले।

सिंहस्थ के प्रबंधन के लिए समाज का सहयोग आवश्यक 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि उज्जैन नगर सिंहस्थ में आने वाले 40 करोड़ श्रद्धालुओं के प्रबंधन के लिए तैयार हो रहा है। पूरे शहर में 500 कि.मी. से अधिक सडक़ंे बन रही है। तिलकेश्वर महादेव के पास स्थित वाल्मिकी धाम में नया पुलिस थाना भी बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य शासन का यह विजन है कि सिंहस्थ में आले वाले यात्रियों को जरा सी भी तकलीफ न हो। शिप्रा में पवित्र स्नान के लिए नए घाटों का निर्माण करते हुए उन घाटों पर सुगम पहुंच मार्ग की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शहर के लोगों को आव्हान किया है कि वे भी अपनी ओर से सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं का खुले मन से स्वागत करें। यहां आने वाला हर एक श्रद्धालु एक अनूठे आतिथ्य सत्कार का अनुभव लेकर लौटे।

Next Post

देवास में दीपावली की रात दो जगह लगी भीषण आग

Mon Nov 9 , 2026
देवास। दीपावली की रात जब पूरा शहर रोशनी और आतिशबाजी में डूबा हुआ था, उसी दौरान आग की दो घटनाओं ने दो परिवारों को बड़ा नुकसान पहुंचा दिया। शहर में अलग-अलग जगहों पर लगी आग ने एक रेस्टोरेंट और लकड़ी से बने पुराने पुश्तैनी मकान को अपनी चपेट में ले […]

You May Like