बांसखेड़ा में बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच जारी

बनखेड़ी। बांसखेड़ा मैदान पर चल रहे बीसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का सफल आयोजन समाजसेवी एवं क्रिकेट प्रेमी राजा पलिया द्वारा किया जा रहा है। टूर्नामेंट में क्षेत्र की टीमें बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, वहीं रोजाना हो रहे रोमांचक मुकाबलों का आनंद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उठा रहे हैं।

टूर्नामेंट के अंतर्गत खेले गए पहले मुकाबले में सिद्धि विनायक और भोखेड़ी की टीमें आमने-सामने रहीं। सिद्धि विनायक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 122 रन बनाए। जवाब में भोखेड़ी टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 7 ओवर में 123 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए नरेंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

दूसरा मुकाबला भोखेड़ी और स्पीड-11 के बीच खेला गया। भोखेड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए स्पीड-11 की टीम 10 ओवर में 116 रन ही बना सकी। एक रन से रोमांचक जीत दर्ज करने वाली भोखेड़ी टीम के साजिद को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

तीसरा मैच शानवी और सिद्धि विनायक के बीच खेला गया। शानवी टीम ने 10 ओवर में 107 रन बनाए। जवाब में सिद्धि विनायक ने 10 ओवर में 112 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया। इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए अमन (सोहागपुर) को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

टूर्नामेंट में लगातार हो रहे कड़े मुकाबलों से खिलाड़ियों और दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

Next Post

बोलेरो सहित 17 मोटरसाइकिल बरामद

Mon Dec 15 , 2025
सागर। सागर जिले के बण्डा थाना अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार बोलेरो वाहन सहित 17 मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फरियादी रामबिहारी पिता नारायण सिंह निवासी वार्ड 10, बण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका वाहन मोटरसाइकिल एमपी 15 NA 3677 सेंट जोसिफ […]

You May Like

मनोरंजन