बांधों के खुले गेटों के बावजूद नर्मदा का जलस्तर धीमा बढ़ा, बारिश कम होने से तवा में आवक सुस्त

इटारसी। रानीपुर में तवा बांध के तीन गेट और जबलपुर में बरगी बांध के 15 गेट खुले होने से नर्मदा नदी का जलस्तर बढ़ा है। सेठानी घाट नर्मदापुरम में शाम को 5 बजे नर्मदा का जलस्तर 962.80 था, जो सुबह 8 बजे 961.90 था। यानी 9 घंटे में एक फिट से भी कम पानी बढ़ा है।

दरअसल आज दिनभर जिले के साथ ही तवा बांध के कैचमेंट एरिया में बेहद कम बारिश हुई है। आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच नर्मदापुरम में 0.6, पचमढ़ी में 1.0 और बैतूल में 0.6 मिमी वर्षा रिकार्ड हुई है। ऐसे में बांध में पानी आने की रफ्तार स्लो हो गयी है। शाम 4 बजे तवा बांध का जलस्तर 1159.60 फिट था। बांध के तीन गेट पांच फिट तक खुले हैं।

Next Post

देश में पहली मोबाइल कॉल के 30 साल पूरे होने पर सिंधिया करेंगे प्रदर्शनी का उद्घाटन

Wed Jul 30 , 2025
नयी दिल्ली, 30 जुलाई (वार्ता) देश में मोबाइल टेलीफोनी के 30 साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार को केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया यहाँ एक अनूठी प्रदर्शनी उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी का आयोजन अखिल भारतीय व्यापारी परिसंघ (कैट), अखिल भारतीय मोबाइल रिटेलर्स संघ और संगठित रिटेलर्स संघ के संयुक्त […]

You May Like

Play sound