नीमच में सौर ऊर्जा प्लांट का सीएम ने किया वर्चुअली लोकार्पण, सफाई मित्रों को मिली पीपीई किट और पात्रों को मिले आवास

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंगल क्लिक के माध्यम से नीमच में 45 करोड़ की लागत से निर्मित 10.5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में स्वच्छ ऊर्जा और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम बताया।

मुख्यमंत्री ने नमस्ते योजना के अंतर्गत सफाई मित्रों को पीपीई किट वितरित किए। इन किटों में रेनकोट, फुल बॉडी ड्रेस, हेलमेट, ग्लव्स, मास्क और रिफ्लेक्शन जैकेट शामिल हैं, जिससे सफाई कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकेगी।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने “सबका अपना आवास हो” के संकल्प के तहत हितग्राहियों को आवंटन आदेश पत्र और मकानों की चाबियां भी सौंपीं। श्रीमती लक्ष्मी बाई और काजल सटोरिया को आवास आवंटन प्रदान किया गया।

इसके साथ ही पीएम स्वनिधि योजना के तहत हितग्राहियों को ऋण सहायता भी वितरित की गई। दिनेश मौर्य और पर्वत सिंह राजपूत को 50-50 हजार की ऋण राशि प्रदान की गई, जबकि पूजा गिरी गोस्वामी को स्वयं सहायता समूह के लिए 2 लाख से अधिक की आर्थिक सहायता दी गई।

Next Post

उत्कृष्ट राजस्व वसूली और विद्युत चोरी की रोकथाम में शहर वृत्त ने रचा नया कीर्तिमान

Thu May 7 , 2026
जबलपुर। वित्तीय वर्ष 25-26 में म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के शहर वृत्त जबलपुर ने राजस्व वसूली एवं बकाया राशि प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जब राज्य स्तर पर केवल सीमित सर्कलों में ही बकाया राशि […]

You May Like