उत्कृष्ट राजस्व वसूली और विद्युत चोरी की रोकथाम में शहर वृत्त ने रचा नया कीर्तिमान

जबलपुर। वित्तीय वर्ष 25-26 में म.प्र. पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के शहर वृत्त जबलपुर ने राजस्व वसूली एवं बकाया राशि प्रबंधन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पूरे मध्यप्रदेश में नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जब राज्य स्तर पर केवल सीमित सर्कलों में ही बकाया राशि में कमी दर्ज की गई, वहीं जबलपुर शहर वृत्त ने 14.82 प्रतिशत की ऐतिहासिक कमी दर्ज कर पूर्व क्षेत्र कंपनी ही नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करके नया कीर्तिमान रच दिया।

कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह ने इस उपलब्धि पर आज अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा को प्रशंसा पत्र प्रदान किया, जिसमें उनके नेतृत्व की विशेष सराहना की गई है। प्रशंसा पत्र में उल्लेख किया गया है कि जबलपुर शहर द्वारा सर्वाधिक राजस्व वसूली प्रभावी रणनीति, सतत मॉनिटरिंग और फील्ड स्तर पर सशक्त क्रियान्वयन का परिणाम है।विद्युत चोरी रोकने के लिए चलाए गए विशेष अभियानों के तहत दिन एवं रात में लगातार सघन कार्रवाई की गई। उन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध विद्युत उपयोग के मामलों को चिन्हित कर दोषियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की है। साथ ही विद्युत अधिनियम 2003 के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त प्रवर्तन कर निवारक वातावरण स्थापित किया गया है।

Next Post

सीबीआई ने रिश्वत लेने के मामले में सीजीएसटी अधिकारी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार किया

Thu May 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 मई (वार्ता) केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मेरठ में केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक अधीक्षक और उनके कार्यालय में कार्यरत एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया। सीबीआई ने बुधवार को सीजीएसटी कार्यालय के कंप्यूटर ऑपरेटर […]

You May Like