वनपाल ने की रेंजर की पुलिस से फरियाद 

सीधी। वन परिक्षेत्र अधिकारी मोहन (कुसमी) द्वारा देर रात वनपाल के शासकीय आवास में आकर गाली-गलौच करने एवं लात घूसों से की गई मारपीट की फरियाद कुसमी थाना में लिखित रूप से की गई है। अपनी लिखित रिपोर्ट में कार्यवाहक वनपाल साधूलाल सिंह पिता प्रेमचंद्र सिंह ने कहा है कि वन वन विभाग कॉलोनी कुसमी में स्थित शासकीय आवास में रहते हैं। रेंजर जीतेन्द्र कुमार पराशर द्वारा 4-5 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे उनके शासकीय आवास में आकर दरबाजे पर लात मारा गया जिससे दरबाजा खुल गया। जब कमरे से बाहर वह निकले तो रेंजर द्वारा जातिगत गाली-गलौच शुरू कर दिया गया। गौली देने से मना करने पर लात-घूंसो से मारपीट की गई। उस दौरान विभाग के कई कर्मचारी उपस्थित थे। जिनके द्वारा बीच-बचाव किया गया। वनपाल द्वारा रेंजर के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई।

Next Post

उपार्जन केंद्रों की शिकायतों पर सख्ती, 5 सदस्यीय जांच दल गठित

Tue Apr 21 , 2026
रतलाम। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत उपार्जन कार्य में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसानों की शिकायतों के निराकरण के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी उपार्जन नीति के पालन में कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के निर्देश […]

You May Like