रिजर्व फॉरेस्ट में घास काटने गए बुजुर्ग की संदिग्ध मौत, जंगली जानवरों ने खाया शव

बेगमगंज: बरखुआ गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई।पुलिस ने मर्ग कायम करके जांच में लिया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बरखुआ गांव के पास रिजर्व फॉरेस्ट से गांव का थानसिंह नामक व्यक्ति निकलकर जा रहा था , तो उसने एक दिल दहलाने वाली घटना देखी तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। उसने तत्काल डायल 112 पर घटना की सूचना देते हुए बताया कि जंगल में एक क्षतविक्षत शव देखा जिसे जंगली सियार और कुत्ते नोंचकर खा रहे थे।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने देखा कि शव बुरी तरह से क्षतविक्षत है और शरीर से हाथ एवं कुछ अंग गायब है ,जिन्हें जंगली जानवरों ने खा लिया है।
पंचनामा बनाकर शव को बेगमगंज लाकर पीएम कराया गया। पोस्टमार्टम की सही जांच के लिए डॉक्टर ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट एवं कुछ मटेरियल भोपाल हमीदिया अस्पताल ओपिनियन के लिए भेजा है।
थाना प्रभारी राजीव उइके ने बताया कि मृतक की शिनाख्त आशाराम विश्वकर्मा पिता काशीराम विश्वकर्मा 70 वर्ष निवासी बरखुआ गांव के रूप में हुई है। जिनका एक पुत्र शिवराज सिंह विश्वकर्मा भोपाल में रहता है, जो वहीं काम करता है और मृतक आशाराम विश्वकर्मा गांव पर अपने घर में अकेले रहते थे। जिन्होंने गाय पाल रखी है , संभावता उसको घास लेने के लिए वो जंगल में गए थे क्योंकि शव के पास घास काटने वाला घसिया , रस्सी एवं घर के ताले की चाबी मिली है।

उनके पड़ोसियों ने बताया है कि दो दिन पहले वो सीने में दर्द होने के कारण भोपाल जाकर डॉक्टर को दिखाने की बात कर रहे थे। संभवता उनकी मौत हार्टअटैक से हो सकती है , फिर भी पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर भी खुलासा हो सकेगा।

Next Post

भारत में देशी से ज्यादा विदेशी मुसलमान, यही पाकिस्तान की मदद करते हैं- गिरिराज सिंह

Sun Nov 16 , 2025
अनूपपुर/अमरकंटक: केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की विश्व प्रसिद्ध अमरकंटक स्थित मां नर्मदा के उद्गम स्थल में पहुंचकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना की।मंत्री गिरिराज सिंह ने सुबह नर्मदा उद्गम में पहले पूजाअर्चन कर मां नर्मदा शक्तिपीठ के गर्भ गृह में पहुंचकर […]

You May Like