भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक एवं मध्यप्रदेश भाजपा के पूर्व सह संगठन महामंत्री स्व. भगवत शरण माथुर की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि माथुर का संगठन के प्रति समर्पण, कार्यकर्ता निर्माण का दृष्टिकोण और राष्ट्रसेवा का संकल्प हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है।
उन्होंने कहा कि स्व. माथुर का जीवन जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता रहेगा। मुख्यमंत्री ने उनके योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका सदैव याद रखी जाएगी।इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज अनूपपुर जिले के अमरकंटक में आयोजित विचार गोष्ठी एवं श्रद्धांजलि समारोह में भी शामिल होंगे, जहां वे स्व. भगवत शरण माथुर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
Next Post
महिला सशक्तिकरण के लिए जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए योजना बना रही है सरकार: मोदी
Mon Apr 13 , 2026
नयी दिल्ली, 13 अप्रैल (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार महिलाओं के सही मायने में सशक्तिकरण के लिए जीवन चक्र के हर पड़ाव के लिए विशेष योजनाएं बना रही है और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया जा रहा है। श्री मोदी ने गुरुवार को संसद में महिला […]

You May Like
-
4 weeks ago
आर्ट्स एवं कॉमर्स कॉलेज परिसर में दिनदहाड़े चोरी
-
6 months ago
एक ही परिवार के आधा दर्जन लोगों को फूड प्वाइजनिंग
-
10 months ago
कांगड़ा घाटी में भारी बारिश, नदी नाले उफान पर