सुभाष क्लब ने असद क्लब को हराकर की जीत दर्ज

टीकमगढ़। नजर बाग मैदान में नूर मुहम्मद स्मृति अंतर्रज्यीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन चल रहा है। शनिवार को टूर्नामेंट के दो सेमीफाइनल मैच खेले गए। सुभाष क्लब जतारा और ईगल क्लब टीकमगढ़ ने फाइनल में जगह बनाई है।

पहला सेमीफाइनल सुभाष क्लब जतारा और असद क्लब टीकमगढ़ के बीच खेला गया। दोनों टीमें पहले हाफ तक कोई गोल नहीं कर सकीं। दूसरे हाफ में सुभाष क्लब ने पहला गोल कर बढ़त बनाई, लेकिन असद क्लब ने दो मिनट में ही बराबरी कर ली। निर्धारित समय तक स्कोर 1 1 रहा।

मैच का फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ। पहले पांच पेनल्टी शूटआउट में 3 2 की बराबरी रही। अंततः, सातवें पेनल्टी शूटआउट में सुभाष क्लब जतारा ने जीत दर्ज की। टूर्नामेंट कमेटी के अध्यक्ष गौरव शर्मा और सचिव मोना जैन ने इसकी जानकारी दी।

Next Post

Bhel ने बरखेड़ा पद्मनाभ नगर से अवैध अतिक्रमण हटाया

Sat Nov 22 , 2025
भोपाल: भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल ने शुक्रवार को समन्वित कार्रवाई करते हुए बरखेड़ा एफ सेक्टर में पद्मनाभ नगर के पास 80 फीट डीआरएम रोड से लगी अपनी भूमि पर बनाए गए अवैध ढांचे को ध्वस्त किया। यह कार्रवाई महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी.यू. सिंह और अपर महाप्रबंधक (नगर प्रशासन) […]

You May Like