

इस नई डिस्ट्रीब्यूटर सुविधा ने मध्य भारत में बीकेटी टायर्स की पहुँच का विस्तार किया। इससे मध्य प्रदेश में कंपनी के सीवीआर बिजनेस को बढ़ाने में मदद मिलेगी
24 अगस्त, 2026 – ग्लोबल ऑफ-हाईवे टायर लीडर, बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड (बीकेटी) ने भारत के ऑन-हाईवे टायर बाजार में अपनी पहुँच बढ़ाते हुए भारत के कमर्शियल वैहिकल रेडियल (सीवीआर) मार्केट में अपनी स्थिति मजबूत की है। कंपनी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अपना नया वेयरहाउस शुरू किया है। इस वेयरहाउस का उद्घाटन 21 अगस्त, 2026 को किया गया। इस अवसर पर बीकेटी की लीडरशिप टीम मौजूद थी। यह विस्तार राज्य के कमर्शियल वैहिकल रेडियल (सीवीआर) सेगमेंट में कंपनी की पहुँच और बाजार अंश बढ़ाने पर केंद्रित है। यह नया वेयरहाउस बीकेटी टायर्स के ‘एलिवेट योर ड्राइव’ प्रस्ताव के अनुरूप है, जो भारत के विकसित होते हुए ऑन-हाईवे मार्केट में भरोसेमंद मोबिलिटी समाधान प्रदान करने पर अपना ध्यान केंद्रित करेगा।
इंदौर में फ्रेट, ट्रकिंग और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट का एक मजबूत इकोसिस्टम है। साथ ही, पीथमपुर इंडस्ट्रियल बेल्ट के करीब स्थित होने के कारण यह मध्य प्रदेश में बीकेटी टायर्स के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण शहर है। कंपनी का नया वेयरहाउस यहाँ पर प्रोडक्ट की उपलब्धता और क्षेत्रीय वितरण को मजबूत करेगा। साथ ही, डीलर्स, ट्रांसपोर्टर्स और फ्लीट ऑपरेटर्स के साथ जुड़ाव बढ़ाएगा। इस सुविधा का संचालन बीकेटी टायर्स के अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर, मे. शिवम ट्रैक इंपैक्स प्राइवेट लिमिटेड करेंगे। इससे कंपनी को अपना सीवीआर पोर्टफोलियो ग्राहकों के करीब लाने और उनकी विकसित होती हुई संचालन की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।
इस वेयरहाउस के उद्घाटन के अवसर पर बीकेटी की लीडरशिप, चैनल पार्टनर और राज्य के ट्रांसपोर्ट सेक्टर के प्रतिष्ठित प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें श्री राजीव पोद्दार, जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर, बीकेटी; श्री सतीश शर्मा, सीनियर प्रेसिडेंट एवं डायरेक्टर – बिजनेस डेवलपमेंट एंड स्ट्रैटेजी, बीकेटी; और श्री अमित कुमार अग्रवाल, नेशनल सेल्स हेड, कमर्शियल वैहिकल रेडियल टायर्स, बीकेटी शामिल थे। मे. शिवम ट्रैक इंपैक्स प्रा. लि. की ओर से श्री शैलेंद्र गोयल और श्री शिवम गोयल उपस्थित थे। यहाँ उपस्थित अन्य गणमान्य लोग श्री राजेंद्र त्रेहान, चेयरमैन, इंदौर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और श्री हरी प्रकाश दुबे, एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी, मध्य प्रदेश बस एसोसिएशन तथा क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट एवं फ्लीट कम्युनिटी के सदस्य थे।
श्री अमित कुमार अग्रवाल, नेशनल सेल्स हेड, कमर्शियल वैहिकल रेडियल टायर्स, बीकेटी ने कहा, ‘‘हम भारत में कमर्शियल वैहिकल रेडियल सेगमेंट में अपनी पहुँच को बढ़ा रहे हैं। इस सफर में मध्य प्रदेश बीकेटी के लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है। इस राज्य में हमारा विस्तार अवसरों में हमारे विश्वास और अपने अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ पार्टनरशिप में एक सही इकोसिस्टम का निर्माण करने की हमारी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करता है। इंदौर हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है, जो हमें अपनी मार्केट एक्सेस को मजबूत करने तथा फ्लीट ऑपरेटर्स एवं चैनल पार्टनर्स के साथ जुड़ने का एक रणनीतिक आधार प्रदान करेगा।’’
“यह नया वेयरहाउस हमारे इस सफर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह हमें प्रोडक्ट की उपलब्धता बढ़ाने और बाजार को ज्यादा रिस्पॉन्सिव बनाने में मदद करेगा। मध्य प्रदेश में अपने सीवीआर बिजनेस का विस्तार करते हुए हम ट्रांसपोर्टर्स, फ्लीट मालिकों और अपने चैनल पार्टनर्स के साथ दीर्घकालिक संबंधों का विकास करना चाहते हैं। हमारा उद्देश्य पूरे इकोसिस्टम के लिए स्थायी मूल्य का निर्माण करना और अपने पार्टनर्स के साथ मिलकर विकास करना है।’’
बीकेटी टायर्स भारत में अपने सीवीआर बिजनेस को लगातार मजबूत कर रहा है, जिसमें अंतर्गत यह नया विस्तार किया गया है। कंपनी ने वित्तवर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में अपना कमर्शियल पोर्टफोलियो लॉन्च किया था, जिसमें बीकेटी एम.लोडएक्सपर्ट (11.00आर20) और बीकेटी माईलएक्सपर्ट आरजी (295/90आर20) शामिल हैं। कंपनी को ग्राहकों से बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब कंपनी का उद्देश्य मुख्य बाजारों में अपनी पहुँच का विस्तार करना है, जिसमें बढ़ते हुए डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और इकोसिस्टम के साथ गहरे जुड़ाव से मदद मिल रही है। इस नए वेयरहाउस ने ब्रांड की डिस्ट्रीब्यूशन क्षमताओं को मजबूत किया है। कंपनी ग्राहकों और अपने पार्टनर्स के लिए लगातार दीर्घकालिक मूल्य का निर्माण कर रही है।
