चाय पर चर्चा: 2045 के इंदौर की नींव रख रहे, ग्रीन, सोलर और डिजिटल सिटी बनेगा इंदौर- महापौर भार्गव

इंदौर. हम 2045 के इंदौर के नींव तैयार कर रहे हैं. भविष्य में मूलभूत सुविधाओं और क्लीन इंदौर के साथ ही ग्रीन इंदौर, सोलर सिटी और डिजिटल साल्युशन के लिए इंदौर देश में पहचाना जायेगा.

यह बात महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने प्रेस काम्प्लेक्स एसोसिएशन के सदस्यों के बीच कही. पुष्यमित्र भार्गव के अखिल भारतीय महापौर परिषद के उपाध्यक्ष बनने पर संस्था के अध्यक्ष ओमी खंडेलवाल एवं सचिव मोहित बिंदल एवं प्रवीण नागर ने स्वागत किया. ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम के तहत प्रेस कॉम्प्लेक्स सदस्यों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में इंदौर नगर निगम ने मई -2022 तक के वित्तीय लोन समाप्त कर दिए हैं. अब हमारा फोकस नगर निगम को वित्तीय रूप से आत्म निर्भर बनाना है. इसके लिए अलग स्तर पर प्रयास कर रहे है. हमने करों में इजाफा भी किया, बकाया वसूली के लिए रास्ते बनाए. इससे दो साल में 300 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि निगम में जमा हुई.

भविष्य में शहर विस्तार के लिए पानी की जरूरत पूरी करने के लिए अमृत योजना के तहत नर्मदा का चौथा चरण ला रहे हैं. इसके लिए 2400 करोड़ की योजना बनाई है. इसके लिए नगर निगम 1700 करोड़ का लोन ले रहा है.

पुरानी ड्रेनेज बदल रहे है. नए शामिल 29 गांवों में इसका नेटवर्क बनाने का काम शुरू किया है. सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए काम शुरू कर दिया गए है. करीब 1 हजार एमएलडी क्षमता का नेटवर्क व सिस्टम तैयार करना है. वर्तमान में 100 से बढ़ा कर 300 एमएलडी तक किया जा रहा है.

कचरा निपटान क्षमता बढ़ा रहे

उन्होंने बताया कि कचरा निपटान में लगातार नवाचार करके क्षमता बढ़ा रहे है. 2022 में 900 टन कचरा मिल रहा था. अब विस्तारित शहर व बढ़ती आबादी के कारण यह मात्रा 1200 टन प्रतिदिन हो गई है. इसके लिए लगातार प्रयासरत है. इन कामों के परिणाम आज नजर नहीं आ रहे है. आने वाले सालों में दिखाई देंगे.

भविष्य के लिए योजना बनाना जरूरी

उन्होंने कहा आज के साथ भविष्य को भी देखते हुए योजनाएं बनाना जरूरी है. वर्तमान में चुंगीकर व अन्य हिस्सेदारियां भी तय राशि से आधी या 30 फीसदी तक ही मिल रही है. सड़कों की स्थिति पर सफाई देते हुए महापौर ने कहा कि शहर में सड़के वहीं खराब है, जहां काम चल रहा है. जहां अच्छी है, गड्ढे हो गए थे, उन्हें रिपेयर करने का काम तेजी से चल रहा है. शहर की ऐसी सड़कों पर आपकों गड्डे नहीं मिलेंगे जहाँ कोई नया काम नहीं चल रहा हो.

Next Post

एनआरआई के साथ निवेश और भविष्य के विकास को लेकर मंथन

Wed Dec 17 , 2025
इंदौर : एनआरआई फोरम द्वारा आयोजित एनआरआई महापर्व का चौथे संस्करण आज सम्पन्न हुआ। सुबह एनआरआई ने यशवंत क्लब में पारंपरिक खेल खेले और उसके बाद डेली कॉलेज में निवेश और विकास को लेकर सवाल जवाब के साथ चर्चा हुई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक दिवसीय आयोजन का […]

You May Like