कफ सिरप कांड के आरोपी रंगनाथन को कोर्ट में पेश करते समय भीड़ ने लगाए फांसी दो के नारे

परासिया। छिंदवाड़ा में जहरीले कफ सिरप के सेवन से अब तक 21 बच्चों की मौत के मामले के मुख्य आरोपी रंगनाथन को आज देर शाम परासिया न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के बाहर बड़ी संख्या में मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई और जैसे ही आरोपी को पुलिस के विशेष दस्ता वाहन से बाहर निकाला गया, उन्होंने फांसी दो के नारे लगाना शुरू कर दिए। भारी सुरक्षा बल के बावजूद पुलिस को आरोपी को न्यायालय में पेश करने में विशेष सावधानी बरतनी पड़ी।

रंगनाथन श्री सन फार्मा प्राइवेट लिमिटेड का मालिक है और उसे मामले में मुख्य जिम्मेदार माना जा रहा है। पुलिस ने एफआईआर में रंगनाथन सहित कंपनी के सभी संचालकों को आरोपी बनाया है। नागपुर से छिंदवाड़ा पहुंची विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रंगनाथन से परासिया थाने में कड़ी सुरक्षा के बीच पूछताछ की। मृतक बच्चों के परिजनों को भी बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है।

पुलिस ने मामले में श्री सन फार्मा के संचालक गण सहित डॉक्टर प्रवीण सोनी और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 276 और 27 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। डॉक्टर प्रवीण सोनी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस ने अभी तक मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि और गिरफ्तारी हो सकती है।

Next Post

लमसरई में बीईओ के आश्वासन पर क्रमिक अनशन स्थगित

Fri Oct 10 , 2025
चितरंगी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमसरई के प्राचार्य के विरूद्ध निलंबन सहित अन्य कार्रवाई की मांग को लेकर छात्रों के कई अभिभावक धरने पर बैठे थे। आज दिन शुक्रवार को बीईओ चितरंगी धरना स्थल पहुंच कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। दरअसल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई के प्राचार्य उदय बहादुर […]

You May Like