एनआरआई के साथ निवेश और भविष्य के विकास को लेकर मंथन

इंदौर : एनआरआई फोरम द्वारा आयोजित एनआरआई महापर्व का चौथे संस्करण आज सम्पन्न हुआ। सुबह एनआरआई ने यशवंत क्लब में पारंपरिक खेल खेले और उसके बाद डेली कॉलेज में निवेश और विकास को लेकर सवाल जवाब के साथ चर्चा हुई।

महापौर पुष्यमित्र भार्गव की अध्यक्षता में एक दिवसीय आयोजन का यह चौथा साल है, जिसमें इंदौर से विदेशों में रहकड विभिन्न तरह के व्यवसाय करने और इंदौर में निवेश की संभावनाओं को लेकर चर्चा और जानकारी का आदान प्रदान किया गया।

उक्त महापर्व में दुनिया के 27 देशों से आए 250 से अधिक नॉन रेसिडेंशियल इंदौरी (एनआरआई) लगातार चौथी बार पहुंचे ।कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ राहुल भार्गव, तपन अग्रवाल, अंशुल लाड, गौरव आनंद, पुलकित दुबे, रोहित गंगवार सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

खेलों से शुरुआत, भविष्य की योजनाओं पर समापन

सुबह यशवंत क्लब में पारंपरिक भारतीय खेलों का आयोजन किया गया। जहां महापौर पुष्यमित्र भार्गव स्वयं एनआरआई के साथ गुल्ली-डंडा, कबड्डी, पतंग उड़ाना, लट्टू और लंगड़ी जैसे देसी खेल खेले गए।
शाम को डेली कॉलेज में मुख्य कार्यक्रम में इंदौर की संस्कृति, संस्कार और वैश्विक पहचान दर्शाने वाला वीडियो प्रस्तुत किया गया। साथ ही इयर बुक का विमोचन किया गया, जिसमें महापौर द्वारा वर्ष भर किए गए कार्यों और उपलब्धियों का उल्लेख है।

पैनल डिस्कशन में एनआरआई की खुली चर्चा

कार्यक्रम में पैनल डिस्कशन रहा, जिसमें एनआरआई द्वारा दिए गए सुझावों और प्रश्नों पर चर्चा की गई। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने एनआरआई के सवालों का जवाब दिया। रियल एस्टेट, आईटी, हेल्थ केयर, उद्योग, सेकेंड इनिंग और इंदौर वापसी जैसे विषयों पर संवाद किया ।

निम्न मुद्दों पर एनआरआई ने पूछे सवाल, पैनल ने दिए जवाब

– इंदौर में बसने वालों के लिए अगले 10 वर्षों में हाउसिंग की संभावनाएं

– आईटी सेक्टर में एनआरआई निवेश की प्रक्रिया और अवसर

– इंदौर में हेल्थ केयर सेक्टर की संभावनाएं

– ज्वेलरी इंडस्ट्री में निवेश के अवसर

– रियल एस्टेट, आईटी, मेडिकल, स्पोर्ट्स, कपड़ा और ज्वेलरी सेक्टर में निवेश

– एनआरआई के लिए भविष्य की रेसिडेंशियल प्लानिंग

– इंटरनेट और एआई के युग में इंदौर की तैयारी और संभावनाएं

– इंदौर को मेडिकल हब और मेडिकल टूरिज्म के रूप में विकसित करने की दिशा

निम्न देशों से आए एनआरआई

हांगकांग, स्वीडन, ऑस्ट्रेलिया, दुबई, नीदरलैंड, अमेरिका, जापान, शारजाह, जर्मनी, न्यूजीलैंड, आयरलैंड, डेनमार्क, कनाडा, शिकागो सहित कुल 27 देशों से प्रवासी इंदौरी इस महापर्व में शामिल हुए।

Next Post

शारदा त्रिपाठी को मिला 'ग्लोबल आइकॉन अवार्ड, फिल्म 'पब्लिक का हीरो' ने जीते 6 पुरस्कार

Wed Dec 17 , 2025
मंदसौर: मंदसौर की सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं लेखिका श्रीमती शारदा त्रिपाठी ने फिल्म जगत में अपनी सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें उनकी फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ के लिए ‘बेस्ट प्रोड्यूसर’ के रूप में ‘ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ से नवाजा गया।यह सम्मान […]

You May Like