मंदसौर: मंदसौर की सुप्रसिद्ध फिल्म निर्माता एवं लेखिका श्रीमती शारदा त्रिपाठी ने फिल्म जगत में अपनी सफलता का परचम लहराया है। हाल ही में मुंबई में आयोजित भव्य समारोह में उन्हें उनकी फिल्म ‘पब्लिक का हीरो’ के लिए ‘बेस्ट प्रोड्यूसर’ के रूप में ‘ग्लोबल आइकॉन अवार्ड’ से नवाजा गया।यह सम्मान उन्हें मशहूर पार्श्व गायक बाली ब्रह्मभट्ट के हाथों प्रदान किया गया। इस फिल्म के लिए यह आयोजन बेहद खास रहा क्योंकि ‘पब्लिक का हीरो’ ने कुल 6 श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए।
इसी क्रम में, फिल्म के मुख्य नायक और श्रीमती शारदा त्रिपाठी के सुपुत्र विशाल त्रिपाठी को भी उनकी शानदार अदाकारी के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। शारदा त्रिपाठी और विशाल त्रिपाठी की इस दोहरी सफलता ने मंदसौर का नाम पूरे देश में रोशन किया है।
मंदसौर शहर की निवासी श्रीमती शारदा त्रिपाठी ने एडवरटाइजिंग और एंटरटेनमेंट के जगत में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई हे एडवरटाइजिंग और फिल्म इंडस्ट्री में इनकी शख्सियत बहुत ही महत्वाकांक्षी महिला के रूप में हे खुद की एड कंपनी 2017 में इन्होंने स्थापित की और बहुत से कमर्शियल विज्ञापन का निर्माण और प्रबंध किया साथ ही हिंदी फीचर फिल्म “सबवे” का निर्माण किया 2022 में जिसमें प्रमुख भूमिका में गोरख पुर सांसद रवि किशन और श्रीमती शारदा त्रिपाठी के सुपुत्र विशाल त्रिपाठी विशेष ने प्रमुख भूमिका निभाई थी इस फिल्म के मुख्य नायक श्रीमती शारदा त्रिपाठी के सुपुत्र विशाल त्रिपाठी ने फ़िल्म सबमें में बेहतरीन अभिनय किया श्रीमती शारदा त्रिपाठी फिल्म प्रोड्यूसर के साथ एक लेखिका भी हेजल्दी इनकी नई फिल्म “पब्लिक का हीरो” जल्द आपके नजदीकी सिनेमा में आ रही है।
