जबलपुर। शहर विकास के लिए महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने आयुक्त संकेत भोंडवे से करीब 4 अरब 60 करोड़ रुपए मांगे हैं। जिसमें ”मुख्यमंत्री प्रगति पथ के लिए 26 करोड़ रूपये की राशि, नवीनअग्नि शमन वाहनों के क्रय के लिए 12 करोड़ की अतिरिक्त राशि का आवंटन, शहर में पर्यावरण संरक्षण का व्यापक रूप से संदेश देने के कार्यों के लिए 10 करोड़ की राशि शामिल है। जबलपुर प्रवास पर आए आयुक्त संकेत भोंडवे को नई दिल्ली, नवी मुम्बई, नया भोपाल, और नया रायपुर की तर्ज पर नया जबलपुर विकसित करने के लिए महापौर द्वारा एक मांग पत्र सौंपा गया और साथ ही वर्षा जल निकासी की व्यवस्था के लिए 400 करोड़ रूपये आवंटित करने मांग की गई।
महापौर ने आयुक्त से मांगे करीब 4 अरब 80 करोड़ रुपए
