सेवानिवृत्त कर्मचारी के साथ 8.26 लाख की धोखाधड़ी

उज्जैन: रेलवे से सेवानिवृत्त हो चुके कर्मचारी के साथ सायबर ठगों ने झांसा देकर ऑनलाइन ठगी की वारदात को अंजाम दे दिया। सेवानिवृत्त कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद और तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है। नागझिरी क्षेत्र के नारायणा स्कूल के समीप बनी महालक्ष्मीनगर कॉलोनी में रहने वाले ललित पिता स्व. भगवती प्रसाद शर्मा रेलवे से सेवानिवृत्त हैं। 15 दिसंबर की दोपहर उनके पास नवीन नामक व्यक्ति ने कॉल किया और बताया कि रतलाम मंडल डीआरएम पेंशन कार्यालय से बोल रहे हैं। आपकी पेंशन में पीपीओ नंबर, एटीएम नंबर नहीं है।

जिसके लिए आपको नंबर देना होंगे। ललित शर्मा ने रतलाम मंडल डीआरएम कार्यालय का नाम सुनते ही अपना पीपीओ नंबर और एटीएम नंबर भी दे दिया। कुछ देर बाद कॉल करने वाले ने अपने साथियों की मदद से एटीएम का पासवर्ड भी मांग लिया। कुछ देर बाद ही रेलवे से सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते से 8 लाख 26 हजार रुपए का ऑनलाइन ट्रांजेक्शन कर लिया गया।

मोबाइल पर रुपए निकलने का मैसेज मिलते ही ललित शर्मा को ठगी का आभास हुआ। उन्होंने मामले की शिकायत आवेदन के माध्यम से नागझिरी थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने जांच के बाद मामले में नवीन नामक व्यक्ति के खिलाफ नामजद और अन्य साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर लिया है। जिस नंबर से कॉल आया था उस नंबर की सायबर से जांच कराई जा रही है। वहीं ठगी के रुपयों को बैंक के माध्यम से होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Next Post

ई-रिक्शा की धमाचौकड़ी को हाईकोर्ट में चुनौती

Wed Dec 17 , 2025
जबलपुर: मप्र हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर कर शहर में ई-रिक्शा की अराजकता व धमाचौकड़ी को चुनौती दी गई है। नियमों में छूट के चलते ई-रिक्शॉ सडक़ों पर अव्यवस्था फैला रहे हैं। मामले पर प्रारंभिक सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ की युगलपीठ ने […]

You May Like