नयी दिल्ली 13 फरवरी (वार्ता) कनाडा ने शुक्रवार को टी-20 विश्वकप के 20वें मुकाबले में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
आज यहां कनाडा के कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद दिलप्रीत ने कहा कि हम दोनों एसोसिएट टीमें हैं, हम एक बड़ा स्कोर कर और चेज का प्रेशर उन पर डालना चाहते हैं। यह बहुत अच्छा विकेट लग रहा है। हमने कल भारत का खेल देखा कि टीमें यहां अच्छा स्कोर कर सकती हैं।
वहीं यूएई कप्तान मुहम्मद वसीम ने कहा हम भी पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे, लेकिन अब हमें बस उन्हें कम स्कोर पर रोकना है। सच कहूं तो कोई दबाव नहीं है। हमें बस वैसे ही खेलना है जैसे हम हमेशा खेलते हैं। टीम में हमने दो बदलाव किए हैं। ध्रुव और एक और लड़का बाहर हैं, जबकि फारूक और जवाद वापस आ गए हैं।
दोनों टीमें इस प्रकार है:-
यूनाइटेड अरब अमीरात (एकादश):- आर्यांश शर्मा (विकेट कीपर), मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मयंक कुमार, सोहैब खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, मुहम्मद फारूक, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मुहम्मद जवादुल्लाह।
कनाडा (एकादश):- दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), युवराज समरा, नवनीत धालीवाल, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), हर्ष ठाकर, साद बिन जफर, जसकरण सिंह, दिलोन हेलीगर, कलीम सना और अंश पटेल।
