शिव मंदिर से 25 किलो पीतल की घंटी चोरी

इंदौर: सिमरोल थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित परमहंस आश्रम चोरल में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. अज्ञात बदमाशों ने शिव मंदिर का ताला तोड़कर करीब 25 किलो वजनी पीतल की घंटी चोरी कर ली, जिसकी कीमत लगभग सात हजार रुपए बताई जा रही है.आश्रम में रहने वाले 64 वर्षीय पीड़ित अर्जुनानंद ने पुलिस को बताया कि देर रात वे भोजन कर सो गए थे.

सुबह करीब छह बजे पूजा के लिए शिव मंदिर पहुंचे तो ताला टूटा मिला और मंदिर में लगी पीतल की घंटी गायब थी. बाद में सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर दो अज्ञात युवक मंदिर का ताला तोड़कर घंटी ले जाते हुए नजर आए. घंटी की आसपास काफी तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

वरिष्ठ कांग्रेस नेता कान्हू चरण लेंका का निधन, ओडिशा की राजनीति को अपूरणीय क्षति

Fri Feb 13 , 2026
भुवनेश्वर, 13 फरवरी (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कान्हू चरण लेंका का शुक्रवार को भुवनेश्वर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वे 87 वर्ष के थे और कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन से ओडिशा ने एक अनुभवी राजनेता को खो दिया, […]

You May Like