पुरानी रंजिश पर दो घरों पर दागे 5 सुअरमार बम

जबलपुर:अधारताल थाना अंतर्गत महाराजपुर जगदम्बा नगर में पुरानी रंजिश को लेकर पांच हथियारबंद बदमाशों ने सरेराह दो पड़ोसियों के घरों को निशाना बनाकर 5 सुअरमार बम फेंक दिए। धमाके इतने जोरदार थे कि घरों की दीवारें दहल गईं और गेट टूट गए और दहशतगर्द फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, जगदम्बा नगर गली नंबर 1 निवासी 18 वर्षीय शिवा रजक बीती रात करीब 11 बजे वह घर के अंदर था तभी बाहर उसका नाम लेकर गालियां बकने की आवाजें आईं। शिवा ने बाहर आकर जब विरोध किया, तो पैदल जा रहे बदमाश भड़क गए। शिवा के टोकते ही मुख्य आरोपी सागर यादव और शिवेन्द्र ठाकुर उर्फ बूची ने जेब से सुअरमार बम निकाले और शिवा के घर पर मार दिए। दो लगातार धमाके शिवा के घर की दीवार पर हुए। धमाकों की गूंज सुनकर जब पड़ोसी शिवनारायण विश्वकर्मा बाहर आए, तो बदमाशों ने उनके घर पर भी 3 सुअरमार बम दाग दिए। बमबाजी की इस वारदात में शिवनारायण विश्वकर्मा के घर की दीवार पर लगी टाइल्स उखड़ गईं। वहीं, उनके मुख्य गेट पर लगी फाइबर सीट के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शिवेन्द्र ठाकुर उर्फ बूची, सागर यादव, निहाल कोरी, आदि विश्वकर्मा, उदय पाण्डे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

जीवाजी विश्वविद्यालय: IQAC की वार्षिक बैठक संपन्न, A++ ग्रेड की गरिमा बनाए रखने पर जोर

Fri Aug 7 , 2026
​ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की वार्षिक बैठक कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के A++ ग्रेड को बरकरार रखना, शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान को सुदृढ़ करना रहा।​गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संकल्प: कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने छात्रों को […]

You May Like