दस हजार का इनामी सलीम ईरानी दो बेटों संग गिरफ्तार 

इटारसी। पुलिस ने पिछले वर्ष 25 दिसंबर की आधी रात को ईरानी डेरा पर हमला करके हत्या और मारपीट करने के मुख्य आरोपी सलीम ईरानी और उसके दो पुत्रों को गिरफ्तार किया है। मामले के छह आरोपी पूर्व में ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

पुलिस ने वर्तमान में मोहम्मद पिता सलीम अली ईरानी, निवासी नर्मदापुरम, मोसन उर्फ मोहसिन पिता सलीम अली ईरानी निवासी नर्मदापुरम और सलीम पिता युसूफ अली ईरानी निवासी नर्मदापुरम को गिरफ्तार किया है।

ये है घटना का विवरण

25 दिसंबर 2024 को रात्रि करीब 3.00 बजे नर्मदापुरम, पिपरिया, काटोल महाराष्ट्र, मुजफ्फरपुर बिहार के ईरानी समुदाय के आरोपियों ने संगठित होकर ईरानी डेरा इटारसी में हथियारों के साथ हमला किया था जिसमें एक व्यक्ति मासूम अली ईरानी की मृत्यु हो गई तथा अन्य 10 लोग घायल हुए थे। पूर्व में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था, तीन को अब गिरफ्तार किया है। मामले में करीब आधा दर्जन आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।

10-10 हजार रुपये के इनामी आरोपियों से घटना में प्रयुक्त हथियार तीन तलवार जब्त करने में सफलता प्राप्त की है।

Next Post

संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Fri Mar 28 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर मे संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आज किसानों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपा। आज एसकेएम के राष्ट्रीय आव्हान पर देश भर मे विरोध प्रदर्शन आयोजित किये गए, इसी क्रम मे आज ग्वालियर मे भी प्रदर्शन हुआ | कलेक्ट्रेट पर सभा को संबोधित करते हुये किसान […]

You May Like