जीवाजी विश्वविद्यालय: IQAC की वार्षिक बैठक संपन्न, A++ ग्रेड की गरिमा बनाए रखने पर जोर

​ग्वालियर: जीवाजी विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) की वार्षिक बैठक कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विश्वविद्यालय के A++ ग्रेड को बरकरार रखना, शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुसंधान को सुदृढ़ करना रहा।​गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संकल्प: कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने छात्रों को बेहतर सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प दोहराया। उन्होंने अकादमिक कैलेंडर की नियमित समीक्षा, समय पर परीक्षाएं और वेबसाइट अपग्रेडेशन पर विशेष जोर दिया।
विशेषज्ञों के सुझाव,समीक्षा और प्रस्तुतीक​रण
बैठक में चित्रकूट विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति प्रो. एन.सी. गौतम ने एक पेटेंट सेल बनाने और विश्वविद्यालय की वेबसाइट को लगातार अपडेट रखने का सुझाव दिया। वहीं, प्रो. आदित्य मिश्रा ने अनुसंधान कार्यों को समाजोपयोगी बनाने पर बल दिया।
IQAC समन्वयक प्रो. महेंद्र गुप्ता ने पिछले तीन वर्षों की उपलब्धियों और नवाचारों का प्रस्तुतीकरण दिया। गणमान्य नागरिक राजेंद्र सेठ ने निर्णयों को समय-सीमा में पूरा करने की बात कही। ​कार्यक्रम के अंत में कुलसचिव डॉ. राजीव मिश्रा ने आभार व्यक्त किया और संचालन IQAC के असिस्टेंट कोऑर्डिनेटर प्रो. एस.एन. महापात्र ने किया।

Next Post

पुरानी रंजिश में हुआ हमला, भाई को पीट रहे बदमाशों से भिड़ीं मां बेटियां

Fri Aug 7 , 2026
इंदौर:पुरानी रंजिश में एक युवक की पिटाई कर रहे बदमाशों ने बीच बचाव करने पहुंचीं उसकी मां और दोनों बहनों पर भी हमला कर दिया. नाबालिग की शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पिपलियाहाना निवासी अशोक मंडलोई, दीपक गोस्वामी, हर्ष और पुनीत […]

You May Like