गगनयान मिशन के दूसरे एयर ड्रॉप टेस्ट की सफलता पर सीएम डॉ यादव ने इसरो टीम को दी बधाई

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में गगनयान मिशन के तहत हुए दूसरे इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट (IADT-02) की सफलता पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की पूरी टीम को बधाई दी है।

सीएम डॉ. यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह सफल परीक्षण गगनयान मिशन की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए इसरो के वैज्ञानिकों और पूरी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार की सफलताएं देश को अंतरिक्ष क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Next Post

एक्सिस बैंक का एफएचआरएआई से करार, आतिथ्य क्षेत्र के लिए देगा विशेष समाधान

Fri Apr 10 , 2026
नागपुर, 10 अप्रैल (वार्ता) निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने आतिथ्य उद्योग के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एफएचआरएआई) के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) किया है जिसके तहत विशेष समाधान और रियायतों की पेशकश की गयी है। इस समझौते के तहत एक्सिस बैंक को […]

You May Like