पुरानी रंजिश में हुआ हमला, भाई को पीट रहे बदमाशों से भिड़ीं मां बेटियां

इंदौर:पुरानी रंजिश में एक युवक की पिटाई कर रहे बदमाशों ने बीच बचाव करने पहुंचीं उसकी मां और दोनों बहनों पर भी हमला कर दिया. नाबालिग की शिकायत पर तिलक नगर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है.
पिपलियाहाना निवासी अशोक मंडलोई, दीपक गोस्वामी, हर्ष और पुनीत ने जय ठाकुर को रोककर पहले गाली गलौज की. विरोध करने पर उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी. जय को बचाने उसकी 16 वर्षीय बहन, मां रीना ठाकुर और दूसरी बहन मौके पर पहुंचीं, लेकिन आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी. घटना के बाद पीड़ित परिवार तिलक नगर थाने पहुंचा. पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

दोस्त ही निकला दोस्त का हत्यारा     

Fri Aug 7 , 2026
सतना : जिले के जसो थाना क्षेत्र अंतर्गम ग्राम अमकुई में लापता युवक की लाश मिलने के बाद स्थानीय स्तर पर जबरदस्त जनाक्रोश देखने को मिला था. उक्त हत्याकाण्ड का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया. पुलिस के अनुसार दोस्त ने ही दोस्त की हत्या कर दी थी.नागौद थाना […]

You May Like