महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, पति को कागज पर लिखा ‘थैंक्यू’

भोपाल। अवधपुरी इलाके में करवा चौथ व्रत की तैयारी में जुटी 44 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को मौके से एक कागज मिला, जिस पर महिला ने अपने पति के लिए ‘थैंक्यू’ लिखा था.जानकारी के मुताबिक, आरती कुर्रे गृहिणी थीं. वह इन दिनों करवा चौथ व्रत की तैयारियों में जुटी थीं. इसके लिए उन्होंने अपने पति अनिल से बाजार चलने के लिए कहा था. अनिल ने ऑफिस से लौटकर उनके साथ बाजार जाने की बात कही थी. पति के घर से निकलने के बाद आरती अपने कमरे में चली गईं. कुछ घंटे बाद उनके ससुर ने आरती को आवाज लगाई. दरवाजा अंदर से बंद होने और कोई जवाब नहीं मिलने पर उनके पति को घर बुलाया गया.
घर लौटे अनिल ने आरती को फंदे पर लटका देखा. वह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस को आरती के कमरे में एक कागज मिला, जिस पर ‘थैंक्यू’ लिखा था. पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

होटल में घुसकर बदमाशों ने भाइयों को पीटा, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Tue Oct 27 , 2026
भोपाल: नरसिंहपुर से मां का इलाज कराने भोपाल आए दो भाइयों के साथ प्रभात चौराहे के पास स्थित होटल में घुसकर अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की. मंगलवार को ऐशबाग पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जानकारी के मुताबिक, नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा निवासी फरियादी […]

You May Like