दूसरे दिन भी टीम ने खंगाले भुगतान से जुड़े दस्तावेज, मामला 40 करोड़ के भुगतान का

रीवा। नागरिक आपूर्ति निगम रीवा में 40 करोड़ भुगतान से जुड़े रिकार्ड खोजने भोपाल से पहुंची तीन सदस्यीय टीम दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगालने में जुटी रही. लेकिन कोई अहम दस्तावेज टीम के हाथ नही लगे. कुछ रिकार्ड मिले है जिन्हे टीम ने जप्त कर लिया है. जिला प्रबंधक एवं लेखापाल टीम के आवभगत में लगे रहे. जांच के दौरान कई दस्तावेज दुरस्त नही पाए गये. दो दिन जांच करने के बाद टीम भोपाल रवाना हो गई है.

गौरतलब है कि नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय द्वारा मिलर्स और परिवहनकर्ताओं को भुगतान करने के लिये 40 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई गई थी. तत्कालीन जिला प्रबंधक अनिल मिश्रा एवं लेखापाल संजय सिन्हा द्वारा चुन-चुन कर अपने चहेते मिलर्स को भुगतान किया गया था. शिकायत के बाद प्रबंध संचालक ने तीन सदस्यीय टीम जांच के लिये रीवा भेजी. 6 माह के भुगतान का हिसाब किताब के रिकार्ड दो दिन तक टीम ने नान कार्यालय रीवा में खोजती रही, कुछ दस्तावेज टीम के हाथ लगे है. मुख्यालय पहुंचकर समस्त दस्तावेजो का लेखा जोखा तैयार होगा, उसके बाद ही करोड़ो के भुगतान में की गई अनियमितता से पर्दा उठेगा और कार्यवाही की गाज भी गिरेगी.

Next Post

सवा हाथ के मंदिर में विराजे चार हाथ के श्री गणेश, शहर की सुरक्षा करते हैं गजानन

Tue Sep 2 , 2025
शाजापुर।गणपति बप्पा की विशालकाय मूर्तियां और मंदिर तो सभी ने देखे होंगे, लेकिन शाजापुर में महज सवा हाथ का मंदिर है, जिसमें चार हाथ की ऊंचाई के श्री गणेश विराजमान हैं. शहर में यह मंदिर पीढिय़ों से लोग देखते आ रहे हैं. यह भक्तों की आस्था का केंद्र है. गणेशोत्सव […]

You May Like