आज मशाल जुलूस, 22 अगस्त से 7 सितंबर तक ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैलियां

ग्वालियर: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ‘वोट चोरी’ और मतदाता सूचियों में ‘धांधली’ के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए रैलियां शुरू करेगी. विपक्षी दल ने आज 14 अगस्त की रात को ‘लोकतंत्र बचाओ’ के लिए मशाल जुलूस निकालने की भी घोषणा की. 22 अगस्त से सभी जिला मुख्यालयों पर रैलियां निकाली जाएंगी.

आज दोपहर ग्वालियर प्रवास पर आए मप्र विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने बताया कि 14 अगस्त की रात को मशाल जुलूस निकाले जाएंगे. 22 अगस्त से 7 सितंबर तक ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ रैलियां आयोजित की जाएंगी.

उन्होंने बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पिछले हफ़्ते आंकड़ों का हवाला देते हुए साफ कहा है कि 2024 के चुनावों में बेंगलुरु मध्य लोकसभा के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज़्यादा वोट ‘चोरी’ हुए, जिसके परिणामस्वरूप एक कांग्रेस उम्मीदवार की हार हुई. यह स्थिति देश के लोकतन्त्र के लिए चिंताजनक है। लोकतन्त्र बचाने के लिए कांग्रेस कुछ भी करेगी।

Next Post

79वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, 'ऑपरेशन सिंदूर' रहेगा चर्चा का केंद्र

Thu Aug 14 , 2025
लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफल क्रियान्वयन की हो सकती है घोषणा। नई दिल्ली, 14 अगस्त (वार्ता): भारत अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी कर रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को संबोधित करेंगे। उम्मीद […]

You May Like