अहमदाबाद में ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में जुटे सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा

मुंबई, 05 अगस्त (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल, करण देओल और अभिनेत्री प्रीति जिंटा अपनी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रचार के सिलसिले में अहमदाबाद पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों, प्रशंसकों और मीडिया से मुलाकात की तथा गुजराती थाली का स्वाद लिया।आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है। फिल्म 14 अगस्त को विश्वभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का ट्रेलर 28 जुलाई को जारी किया गया था, जिसे दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। प्रचार अभियान के तहत सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने अहमदाबाद में साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया।

इसके बाद तीनों सिल्वर ओक यूनिवर्सिटी पहुंचे, जहां उन्होंने छात्रों और प्रशंसकों से बातचीत की। बाद में उन्होंने एक रेस्तरां में मीडिया के साथ गुजराती थाली का आनंद लिया और फिल्म को लेकर चर्चा की। ‘बंटवारा 1947’ भारत के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित एक भावनात्मक कहानी है, जिसमें प्रेम, त्याग, साहस और मानवीय रिश्तों को केंद्र में रखा गया है। फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह प्रमुख भूमिकाओं में हैं। करीब तीन दशक बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की जोड़ी इस फिल्म के माध्यम से फिर साथ आई है।
फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। फिल्म का निर्माण आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने किया है। ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

Next Post

शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 38 लाख की ठगी

Wed Aug 5 , 2026
भोपाल। राजधानी के पिपलानी इलाके में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को एक परिचिक युवक ने शेयर मार्केट में निवेश करने पर लाभ कमाने का झांसा दिया और 38 लाख रुपये ठग लिए। बुजुर्ग ने जब अपने रुपये वापस मांगे तो वह टालमटोल करने लगा। परेशान होकर पीडि़त महिला ने […]

You May Like