
झाबुआ। पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल द्वारा सभी थाना प्रभारियों को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु निर्देशित किया गया था, जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक पील कुर्वे एवं एसडीओपी रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर एवं चौकी कंजावानी की पुलिस टीम बनाकर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई। मुखबीर की सूचना मिली की थाना राणापुर क्षेत्र के वगई रोड गिट्टी खदान के पास ग्राम मदनकुई में एक तुफान जीप जिसका वाहन क्रमांक जीजे–03-बीए-9328 में अग्रेजी शराब बीयर की पेटीयां भर कर ले जाई जा रही है, सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस द्वारा घेरबंदी कर धरपकड की गई। उक्त तुफान वाहन में माउंट बीयर 6000 कंपनी की कुल 76 पेटीया जो करीब 912 बल्क लीटर किमती 2 लाख 37 हजार 120 रुपये एवं एक तुफान वाहन की किमत 10 लाख रुपये कुल 12 लाख 37 हजार 120 रुपये का मश्रुका आरोपी दिलीप पिता सवला अजनार 22 साल नि. कोरियापान थाना चन्द्रशेखर आजाद नगर जिला अलीराजपुर के कब्जे से जप्त कर थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 53/2025 धारा 34(2), 36 आबकारी एक्ट का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में थाना राणापुर प्रभारी रावत, उपनिरीक्षक हीरालाल मालीवाड चौकी प्रभारी कंजावानी, सहा. उप निरीक्षक भेरुसिहं भूरिया, प्रआर. राजेन्द्र गणावा, आर. दिनेश, सोहन, शिवा, अजमेर एवं विजय का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
20 झाबुआ-1- जप्त शराब के साथ टीम
