बीजिंग, 02 अक्टूबर (वार्ता) अमेरिकी टेनिस स्टार कोको गॉफ ने गुरुवार को जर्मनी की ईवा लिस को हराकर चाइना ओपन के महिला एकल वर्ग के सेमीफाइन में जगह बना ली।
आज यहां खेले गये क्वार्टर फाइनल में गॉफ ने डेढ़ घंटे तक चले मुकाबले में जर्मनी की लिस को सीधे सेटों में 6-3, 6-4 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
अब गॉफ का सामना सेमीफाइनल में दो बार की ग्रैंड स्लैम फाइनलिस्ट जैस्मीन पाओलिनी या अमांडा अनिसिमोवा से होगा। यह तीसरी बार होगा जब 21 वर्षीय खिलाड़ी डब्ल्यूटीए 1000 टूर्नामेंट के इस चरण में पहुंची हैं।
मैच के बाद अपनी प्रतिद्वंद्वी के बारे में गॉफ ने कहा, “वह एक कड़ी प्रतिद्वंद्वी हैं, उन्होंने दौड़ते हुए कुछ अविश्वसनीय शॉट लगाए। मैं आक्रामक बने रहने की पूरी कोशिश कर रही थी। बस अपने खेल पर भरोसा बनाए रखना चाहती थी और जब मैं बढ़त बना रही थी तो बहुत अधिक निष्क्रिय नहीं रहना चाहती थी।”
Next Post
हैती में हालात सामान्य करने के लिए संयुक्त राष्ट्र ने उठाये कदम
Thu Oct 2 , 2025
नयी दिल्ली, 02 अक्टूबर (वार्ता) हैती में सक्रिय गिरोह लगातार अपने नियंत्रण क्षेत्रों को बढ़ाते जा रहे हैं और लोगों को आतंकित कर रहे हैं। ऐसे में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने हैती में गिरोहों द्वारा की जा रही हिंसा के ख़िलाफ़ निर्णायक कार्रवाई करते हुए केन्या के नेतृत्व वाले […]

You May Like
-
7 months ago
कल मनेगा विद्युत पेंशनर्स का दीपावली मिलन
-
4 months ago
महिला की मौत पर डॉक्टर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप
