जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतिका ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक आकाश बेन 26 वर्ष निवासी लालमाटी नई कलारी के पीछे सिद्धबाबा ने सूचना दी कि उसकी बहन प्रीति की शादी बम्बा देवी शीतलामाई निवासी सुन्नू उर्फ सुनील के साथ हुयी थी.
उसकी बहन प्रीति अपनी ससुराल बम्बा में थी, प्रीति के पति एवं ससुराल वाले खारी में सुहजनी गये थे उसकी बहन घर पर अकेली थी उसकी बहन शनिवार को अपने कमरे में पंखे में फांसी लगा ली। भतीजा कालू बेन प्रीति को लेने प्रीति की ससुराल गया था देखा उसकी बहन प्रीति बेन 30 वर्ष पंखे से फांसी पर लटकी थी जिसे उतारकर विक्टोरिया अस्पताल लेकर गये जहां डाक्टर ने चैक कर डाक्टर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
