भील समाज को संगठित कर मजबूत बनाने का संकल्प

धार। मध्यप्रदेश भील संघ का प्रांतीय सम्मेलन संपन्न हुआ। इसमें संघ अध्यक्ष व झाबुआ के पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर ने कहा कि भील समाज को षड्यंत्रपूर्वक खत्म किया जा रहा है। अक्टूबर तक जिलों और 31 अक्टूबर तक तहसील स्तर पर संगठन गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुकुल शिक्षा पद्धति नष्ट की जा रही है और समाज के महापुरुषों की जीवनी व तस्वीरें हर स्तर पर स्थापित की जानी चाहिए।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रामकरण बाबर ने कहा कि समाज की दुर्दशा का कारण शिक्षा का अभाव है, इसलिए अपने स्कूल, धर्मशालाएं और उद्योग स्थापित करना जरूरी है। पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने शिक्षा व नशामुक्ति पर जोर दिया। महिला प्रतिनिधि अनु डामोर ने महिलाओं को स्वतंत्रता व शिक्षा देने की बात कही। जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेडा ने कहा कि मनभेद हो सकते हैं पर मतभेद नहीं।

कार्यक्रम को अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। प्रारंभ में महापुरुषों को माल्यार्पण व राष्ट्रगान हुआ। संचालन धूम सिंह गणावा व आभार शंकर सिंह कटारिया ने व्यक्त किया।

Next Post

टनल में उतरकर मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा यदि डर लगता तो सरकार नहीं गिराता

Fri Aug 22 , 2025
उज्जैन। दूर से डरावनी दिखने वाली निर्माणाधीन जल संसाधन द्वारा बनाई जा रही टनल में जब मंत्री तुलसी सिलावट उतर गए तो उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें डर नहीं लगा। इस पर मंत्री ने कहा कि डर लगता तो सरकार नहीं गिरता। दरअसल सिंह 2028 के मद्देनजर खान नदी […]

You May Like