भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में पुलिस की रात्रिकालीन नाकाबंदी

इंदौर:शहर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा भोलाराम उस्ताद मार्ग क्षेत्र में रात्रिकालीन नाकाबंदी की जा रही है. इस दौरान मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहता है तथा आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जाती है.

नाकाबंदी के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों की जांच की गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम और आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई नियमित रूप से जारी रहेगी.

Next Post

सेवा क्षेत्र में किए गए छोटे छोटे कार्य ही बड़े बन जाते हैं..... पद्मश्री मोहन नागर

Sat Aug 8 , 2026
मैहर: त्रिकूट पर्वत पर विराजमान भगवती श्री शारदा माता की पवित्र नगरी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मैहर द्वारा आयोजित स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत स्वैच्छिकता संवाद एवं राष्ट्रपति द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री अलंकृत श्री मोहन नागर उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद का […]

You May Like