सेवा क्षेत्र में किए गए छोटे छोटे कार्य ही बड़े बन जाते हैं….. पद्मश्री मोहन नागर

मैहर: त्रिकूट पर्वत पर विराजमान भगवती श्री शारदा माता की पवित्र नगरी में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद मैहर द्वारा आयोजित स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत स्वैच्छिकता संवाद एवं राष्ट्रपति द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्मश्री अलंकृत श्री मोहन नागर उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद का अभिनन्दन कार्यक्रम आयोजित किया ,कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां शारदा के समक्ष दीपांजलि एवं पुष्पांजलि के साथ किया गया, इसके उपरांत राष्ट्रगीत वन्देमातरम का सामूहिक गायन किया गया।
कार्यक्रम में मैहर विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी एवं उपस्थित सभी वरिष्ठ समाज सेवियों एवं स्वैच्छिक संस्थाओं द्वारा पद्मश्री मोहन नागर माननीय उपाध्यक्ष जन अभियान परिषद का अभिनन्दन किया गया, तदोपरान्त पद्मश्री मोहन नागर द्वारा स्वैच्छिकता पर्व एवं विविध क्षेत्रों में जन सहभागिता से गए कार्यों विशेष रूप से पर्यावरण एवं जल के बारे अपना उद्बोधन दिया,
श्री नागर ने अपने अनुभव पर चर्चा करते हुए कहा कि हमको समाज के सहयोग से छोटे छोटे कार्य करना चाहिए वही छोटे छोटे कार्य मिलकर बड़ा स्वरूप ले लेते हैं सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों में समाज की सशक्त भागीदारी के लिए जन अभियान परिषद विशेष रूप से कार्य कर रहा है, श्री नागर ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में कार्य का प्रारंभ करते समय कठिनाई होती है विविध प्रकार से चुनौतियां आती हैं लेकिन कार्य करते समय जब समाज आपका पूर्ण समर्पण और सेवा भाव देखता तो आगे बढ़कर सहयोग करता है,
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आवाहन पर सरकार और समाज ने साथ मिलकर जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत हजारों जल संरचनाओं विशेषकर प्राचीन और पारंपरिक जल श्रोत जैसे बावड़ी कुआं और तालाबों के संरक्षण और पुनर्जीवन का कार्य किया है,
जन अभियान परिषद स्वैच्छिकता ,सामूहिकता एवं स्वाबलंबन के सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग स्वैच्छिकता के भाव से कार्य करता है इस क्षेत्र में कई नवांकुर संस्थाओं एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों ने सराहनीय कार्य के उदाहरण प्रस्तुत किए हैं।
कार्यक्रम में मैहर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि आपका प्रेरक व्यक्तित्व और जल संरक्षण क्षेत्र में किया गया कार्य हम सबको सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने और अधिक संबल देता रहेगा, कार्यक्रम के प्रारंभ में संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक ने स्वैच्छिकता पर्व की अवधारणा, उद्देश्य और मोहन नागर के कृतित्व एवं सेवा क्षेत्र में किए गए कार्यों का जीवन वृत प्रस्तुत किया, स्वैच्छिकता पर्व अंतर्गत मैहर जिले में पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर सराहनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं को श्री मोहन नागर द्वारा प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती जयंती तिवारी, संतोष सोनी, सत्यभान पटेल, देवेंद्र पाण्डेय, मनोज चौरसिया सहित भारत विकास परिषद एवं बड़ी संख्या से अन्य समाज सेवी संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Next Post

पिंडरा ग्राम में अमर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Sat Aug 8 , 2026
सतना:उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने चित्रकूट जाते समय ग्राम पिंडरा पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों एवं शहीदों की गाथाओं की जानकारी ली और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का […]

You May Like