सतना:उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने चित्रकूट जाते समय ग्राम पिंडरा पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों एवं शहीदों की गाथाओं की जानकारी ली और उनके बलिदान को राष्ट्र के लिए अमूल्य बताया। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों का त्याग और समर्पण ही आज हमारे स्वतंत्र भारत की नींव है। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे नई पीढ़ी को इन वीरों की गाथाओं से अवगत कराएं, ताकि देशभक्ति की भावना सदैव जीवित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भी शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।
Next Post
जंगल से अवैध लकड़ी ले जा रहा वाहन जब्त
Sat Aug 8 , 2026
इंदौर. अवैध वन उपज के परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी के गुटखों से भरे एक वाहन को जब्त किया है. जांच में वाहन में वन उपज मिलने के बाद वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इंदौर वन मंडल […]

You May Like
-
1 week ago
अधूरी सड़क, अधूरा विकास से जनता को फायदा नहीं
-
2 months ago
पार्किंग में खड़ी कार का गेट खोल बैग ले उड़ा बदमाश