तृप्ति डिमरी ने अपने जन्मदिन के जश्न की झलक शेयर की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री तृप्ति डिमरी ने सोशल मीडिया पर अपने 31वें जन्मदिन के जश्न की झलक शेयर की है।

तृप्ति डिमरी ने प्रकृति के बीच दोस्तों संग जश्न मनाया और कहा कि वह इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं कर सकती थीं।

तृप्ति ने इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के जश्न की कुछ तस्वीरें और क्लिप शेयर कीं, जिसमें वह केक काटती, अपने खास दोस्तों के साथ समय बिताती और प्रकृति की खूबसूरती के बीच कुछ शांतिपूर्ण पलों का आनंद लेती नजर आईं।

तृप्ति ने पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “प्यार से घिरी हुई, खुशियों और प्रकृति की सुंदरता के बीच। इससे बेहतर जन्मदिन की उम्मीद नहीं की जा सकती थी। आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए धन्यवाद।”

 

Next Post

मां बनने के बाद ऋचा चड्ढा ने फिर शुरू किया अपना फिटनेस रुटीन

Wed Feb 26 , 2025
मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा ने मां बनने के बाद अपना फिटनेस रुटीन फिर से शुरू कर दिया है। ऋचा चड्ढा ने 2025 की शुरुआत अपने नए प्रोजेक्ट की तैयारी के साथ की है। मां बनने और अपनी बेटी का स्वागत करने के बाद, अब वह अपनी […]

You May Like