नाली के अभाव से आदिवासी बस्ती में होता है जल भराव

सीधी: नाली के अभाव से आदिवासी बस्ती में जल भराव होता है। नगर पालिका परिषद सीधी के वार्ड क्रमांक 20 अंतर्गत सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग से आदर्श कालोनी मार्ग का यह हाल है।
शहर के सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग से लगी आदर्श कालोनी मार्ग के आरंभ में स्थित आदिवासी बस्ती में नाली के अभाव में बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या गंभीर है। दो घंटे की तेज बारिश के दौरान ही यहां भारी जल भराव हो जाता है। हालात यह बन जाते हैं कि लोगों के अपने घर में बरसात के पानी को रोकने के लिये कड़ी मशक्कत घंटो करनी पड़ती है। यदि रात में तेज बारिश का दौर चला तो लोगों को रात्रि जागरण करके घरों में पानी घुसने से रोकने के लिये जूझना पड़ता है।

तत्संबंध में आदिवासी बस्ती के रहवासियों का कहना था कि नगर पालिका परिषद द्वारा सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग के समीप स्थित आदिवासी बस्ती में नाली निर्माण कराने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। ऐसे में बरसात के दिनों में उनको जल भराव के चलते काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तत्संबंध में वे बरसात के दिनों में इस समस्या को लेकर अभी तक काफी परेशान हैं। नगर पालिका प्रशासन को आदिवासी बस्ती की समस्या को गंभीरता से लेते हुये सडक़ के दोनो तरफ जल्द से जल्द नाली निर्माण कराना चाहिये।

मुख्य मार्ग की नाली का हो चुका है टेण्डर

आदर्श कालोनी से सम्बद्ध सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग में बड़ी नाली निर्माण के लिये नगर पालिका परिषद द्वारा टेण्डर की कार्यवाही पूर्ण करायी जा चुकी है। बरसात के बाद संबंधित संविदाकार द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे बड़ी नाली का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया जायेगा। बड़ी नाली मुख्य मार्ग के किनारे से होते हुये हिरन नाला तक बनेगी, जिससे पड़ैनिया मुख्य मार्ग से लेकर आगे के सभी क्षेत्रों के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था बन सके। नगर पालिका द्वारा मुख्य मार्ग के किनारे बड़ी नाली का निर्माण कार्य कराने को पूर्व में ही प्राथमिकता में लिया गया था।

इनका कहना है
नगर पालिका परिषद की अगली बैठक में सीधी-सिंगरौली मुख्य मार्ग से आदर्श कॉलोनी मार्ग में सडक़ के दोनो ओर नाली निर्माण का प्रस्ताव प्रस्तुत करूंगा, उम्मीद है कि बरसात बाद नाली निर्माण का कार्य भी शुरू हो जायेगा।
बाबूलाल कुशवाहा, पार्षद वार्ड क्रमांक 20 नपा सीधी

Next Post

साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में नए रिकॉर्ड बनाते हुए तबाही मचा दी है

Mon Aug 24 , 2026
हैदराबाद,  चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे अभिनेता यश की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को रिलीज से पांच दिन पहले शुरू हुई थी, जिसने शुरुआती 48 घंटों के […]

You May Like