कलापद्म भरतनाट्यम् नृत्य अकादमी ने की कृष्णलीला की प्रस्तुति

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम कलापद्म भरतनाट्यम् नृत्य अकादमी भोपाल द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम कृष्णलीला का आयोजन रागबंध सभागार, रंगश्री बैले टूप, शांति मार्ग स्थित स्मार्ट सिटी अस्पताल के पास किया गया। कार्यक्रम स्व. गुरु शंकर होम्बल, स्व. श्रीमती गिरिजा देवी होम्बल एवं स्व. गुरु प्रेमचंद होम्बल की स्मृति को समर्पित रहा।

गुरु श्रीमती भारती होम्बल के मार्गदर्शन में उनकी शिष्याओं ने भरतनाट्यम् शैली में भगवान कृष्ण के जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। रंग, भाव और ताल से सजी इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भक्ति और आनंद की अनुभूति कराई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति विभाग की उपसंचालक श्रीमती भारती सिंह राजपूत उपस्थित रहीं। उन्होंने नृत्यांगनाओं के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भारतीय कला एवं परंपरा के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Next Post

स्कीम 78 में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब, तिरंगा यात्रा में शामिल हुए पुलिस और स्थानीय लोग

Fri Aug 15 , 2025
इंदौर. 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार स्कीम नं. 78 में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया. लसूडिया थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी से शुरू हुई यह यात्रा नई सड़क, बाबड़ी हनुमान मंदिर, जैन मंदिर और अटल खेल परिसर होते हुए पुनः पुलिस चौकी पर समाप्त हुई. यात्रा के दौरान […]

You May Like