जंगल से अवैध लकड़ी ले जा रहा वाहन जब्त

इंदौर. अवैध वन उपज के परिवहन के खिलाफ वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए लकड़ी के गुटखों से भरे एक वाहन को जब्त किया है. जांच में वाहन में वन उपज मिलने के बाद वन अपराध का प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
इंदौर वन मंडल के अंतर्गत इंदौर परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने वाहन नम्बर एमपी 09 एपी 7760 को रोककर जांच की. तलाशी के दौरान वाहन में लकड़ी के गुटखे भरे मिले. इसके बाद वन विभाग ने वाहन को जब्त कर संबंधित प्रकरण में कार्रवाई शुरू कर दी है. वन विभाग ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उक्त वाहन को रोका था. जांच में सामने आया कि वाहन में वन उपज का अवैध परिवहन किया जा रहा था. मामले में लकड़ी के स्रोत और परिवहन से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है.

मामले में जांच की जा रही…
मुखबिर की सूचना पर वाहन को रोककर जांच की. जांच में वाहन में वन उपज का अवैध परिवहन पाया है, मामले में जांच जारी है.

– संगीता ठाकुर, परिक्षेत्र अधिकारी, इंदौर परिक्षेत्र

Next Post

तिब्बती बाजार से जुड़े व्यक्ति ने फ्लैट में फांसी लगाई

Sat Aug 8 , 2026
इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की सिल्वर पैलेस कॉलोनी में रहने वाले एक तिब्बती व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना का पता उस समय चला, जब पत्नी के लगातार फोन करने के बाद भी जवाब नहीं मिला. पड़ोसियों ने दरवाजा खोला तो अंदर उसका शव फांसी पर लटका मिला. […]

You May Like