शिवपुरी: पुलिस ने नावली गांव में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया है। खोड़ चौकी क्षेत्र में 2 किलो 150 ग्राम अफीम जब्त की गई है। थाना प्रभारी मनोज राजपूत को सूचना मिली थी कि नावली में एक व्यक्ति अवैध रूप से अफीम की खेती कर रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी कुसुम गोयल के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और खेत में छापेमारी की।
खेत में हरे अफीम के पौधे और डोडे लगे मिले। पुलिस ने मौके से 185 अफीम के पौधे और 151 डोडे जब्त किए। पौधों का वजन 1.700 किलोग्राम और डोडों का वजन 450 ग्राम है। कुल जब्त मात्रा 2 किलो 150 ग्राम है। खेत मालिक विजयराम लोधी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
