शादी की खुशियां मातम में बदली: पत्रिका बांटकर लौट रहे मुलताई के घड़ी व्यापारी की सड़क हादसे में मौत

मुलताई। क्षेत्र में पोहर से साईखेड़ा के बीच बाइक से वापस मुलताई लौट रहे नगर के घड़ी व्यापारी की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे घड़ी व्यापारी की बैतूल अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।बताया जाता है मुलताई निवासी अनिल देशमुख (55) पिता भिवजी देशमुख बुधवार को अपने बेटे करण की शादी की पत्रिका बाटने के लिए साईखंडारा गए हुए थे।जो की पत्रिका बाटने के बाद बाइक से वापस मुलताई लौट रहे थे इस दौरान रात करीब 8 बजे रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी,और मौके से भाग गया,दुर्घटना मे अनिल बाइक सहित गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए,रात्रि का समय होने के कारण करीब 1 घंटा उन्हें प्राथमिक उपचार नहीं मिल सका । जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है उनके बेटे करण का विवाह 1 मई को होना है और घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली घर मे खुशियों का माहौल शोक मे बदल गया। यदि समय पर मृतक अनिल को उपचार मिल जाता, तो शायद उनकी जान बचाई जा सकती थी।पुलिस द्वारा मामले मे मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

जब तक अमेरिका हार न मान ले, बातचीत संभव नहीं : ईरानी सांसद हाजी बाबाई

Thu Apr 23 , 2026
तेहरान, 23 अप्रैल (वार्ता) ईरान के सांसद हामिदरज़ा हाजी बाबाई ने कहा है कि जब तक अमेरिका अपनी हार स्वीकार नहीं करता, तब तक उससे किसी भी प्रकार की वार्ता संभव नहीं है। ईरानी संसद के उपाध्यक्ष श्री हाजी बाबाई ने कहा,“ अमेरिका के हार स्वीकार किये बिना कोई भी […]

You May Like