उपद्रवियों ने वाहनों में की तोडफ़ोड़, घरों पर पथराव

जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत प्रोफेसर कॉलोनी में उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। देर रात तक वाहनों में तोडफ़ोड़ की बल्कि घरों पर पत्थराव किया। वारदात से कॉलोनिवासियों में दहशत व्याप्त हो गई। बाद में मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई ।

जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी निवासी हिमांशु पटेल ने बताया कि की दरमियानी रात चार से पांच गाडिय़ों में उपद्रवी पहुंचे और उन्होंने घरों के बाहर खड़ी गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी। वाहनों के कांच तोडऩे के बाद घरों में पत्थर चलाए। पथराव, तोडफ़ोड़ से रहवासी दहशत में आए। उन्होंने थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया। सीसीटीव्ही कैमरों के जरिए आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Next Post

आयुष हत्याकांड: आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर

Thu May 14 , 2026
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाहीनाका चौराहा में मंगलवार को दिनदहाड़ेे उधारी के पैसे मांगने पर उपजे विवाद पर चाकू से गोदकर आयुष उर्फ निक्की साहू की हत्या करने वाले आरोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। विदित हो कि […]

You May Like