
जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत शाहीनाका चौराहा में मंगलवार को दिनदहाड़ेे उधारी के पैसे मांगने पर उपजे विवाद पर चाकू से गोदकर आयुष उर्फ निक्की साहू की हत्या करने वाले आरोपियों ने थाने पहुंचकर सरेंंडर कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विदित हो कि आयुष उर्फ निक्की साहू पिता नारायण प्रसाद साहू निवासी शाही नाका संजीवनीनगर ने रोहन पटेल को 6 माह पहले 15 हजार रुपये उधार दिये थे। मंगलवार दोपहर 1:30 बजे शाहीनाका चौराहा अम्बा टेंट हाउस के पास आयुष ने पैसे मांगे तो रोहन पटेल, आयुष श्रीपाल ने साथी नाबालिग के साथ मिलकर चाकू से ताबड़तोड़ कर दिए थे । हमले में आयुष को चोटें आ गई थी और हमलावर मौके से फरार हो गए थे इसके बाद आयुष को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर पतासाजी शुरू की। सूत्रों के मुताबिक हत्याकांड को अंजाम देने के बाद फरार हुए आरोपियों ने संजीवनी नगर थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने तीनों की गिरफ्तारी दर्ज की है।
