राजधानी में जर्जर इमारतों से हो रही मौतें, भाजपा सरकार की संवेदनहीनता उजागर- देवेंद्र

नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने राजधानी के हर्ष विहार के मिलन गार्डन में इमारत ढहने से दो लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार पर सोमवार को निशाना साधा।

श्री यादव ने बयान जारी कर कहा कि दिल्ली में भाजपा की ‘ट्रिपल इंजन’ सरकार का शासन पूरी तरह विफल साबित हो रहा है। वर्ष 2026 में अब तक इमारतें ढहने के सात बड़े हादसे हो चुके हैं, जिनमें करीब 20 से अधिक लोगों की जान गयी है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सार्वजनिक नहीं हुई है।

श्री यादव ने कहा कि हर्ष विहार में पुरानी इमारत गिरने से पिता-पुत्र की मौत ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार और नगर निगम अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई तो कर रहे हैं, लेकिन जर्जर मकानों में रहने वाले गरीब परिवारों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जा रही। उन्होंने सैदुलाजाब, रोहिणी, सत्य निकेतन और न्यू सीमापुरी में हुए हादसों का उल्लेख करते हुए कहा कि लगातार घटनाएं सरकार की निष्क्रियता उजागर करती हैं।

उन्होंने श्री यादव ने मांग की कि जर्जर मकानों का सर्वेक्षण कर जरूरतमंद परिवारों को मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता देकर मरम्मत या पुनर्निर्माण की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी केवल कार्रवाई करना नहीं, बल्कि नागरिकों का जीवन सुरक्षित बनाना भी है।

 

 

 

Next Post

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में निर्माणाधीन इमारत की स्लैब गिरने से पिता-पुत्र की मौत

Mon Oct 26 , 2026
नयी दिल्ली, 26 अक्टूबर (वार्ता) उत्तर-पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार में एक इमारत में निर्माण कार्य के दौरान दो कंक्रीट स्लैब गिरने से 60 वर्षीय व्यक्ति और उनके 33 वर्षीय बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान हर्ष विहार की गली नंबर […]

You May Like